Notification

Admission Form Available for Session 2026-27

March 13, 2026

प्रवेश सूचना – 2026

यदि आपके बच्चे, रिश्तेदार या परिचित उच्च शिक्षा में प्रवेश लेना चाहते हैं और आर्थिक कठिनाइयाँ उनके मार्ग में बाधा बन रही हैं, तो अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

आचार्य रामचन्द्र महाविद्यालय, थानगांव, सीतापुर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लखनऊ विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालय – आचार्य राम चन्द्र शुक्ल के परिवारजन द्वारा संचालित

उपलब्ध पाठ्यक्रम

B.Sc. Agriculture

यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान, आधुनिक खेती तकनीक तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उन्नत ज्ञान प्रदान करता है।

इस कोर्स के माध्यम से छात्र कृषि अनुसंधान, कृषि उद्योग, एग्री-उद्यमिता तथा सरकारी सेवाओं में अपना करियर बना सकते हैं।

B.A. (Bachelor of Arts)

यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को कला, साहित्य, समाजशास्त्र तथा मानविकी के क्षेत्रों में व्यापक अध्ययन का अवसर देता है।

इससे छात्र शिक्षा, प्रशासन, मीडिया, सामाजिक सेवा तथा शोध जैसे क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा सूचना

महाविद्यालय में प्रवेश परीक्षा 05 अप्रैल 2026 (रविवार) प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी।

पंजीकरण हेतु इच्छुक विद्यार्थी 31 मार्च 2026 तक दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क करें और प्रवेश परीक्षा में भाग लेकर Super-26 Batch में विशेष सुविधाओं का लाभ प्राप्त करें।

Super-26 Batch – विशेष सुविधाएँ

  • बी.एससी (कृषि) के 4 वर्षीय कोर्स में ₹4000/- तथा बी.ए. के 3 वर्षीय कोर्स में ₹2000/- तक फीस में छूट।
  • महाविद्यालय द्वारा संचालित रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कैंपस चयन और स्वरोजगार स्थापित करने में विशेष सहयोग।
  • प्रतिवर्ष सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्रा के लिए “संध्या मेधावी छात्रवृत्ति योजना” का प्रावधान।
  • महाविद्यालय की विभिन्न छात्र हित योजनाओं में Super-26 विद्यार्थियों को प्राथमिकता।
  • 2028-29 से प्रारम्भ होने वाले स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी वरीयता।

संपर्क सूत्र

9450390749 | 7897721101 | 9651954019

प्राचार्य
आचार्य रामचन्द्र महाविद्यालय
थानगांव, सीतापुर